Original scale: EmCurrent scale: Em
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

हाज़िर

सारे जहान का बादशाह
है मुझ में आकर बस गया

शान और शौकत से तू भरा
ख़ुद जैसा मुझको है किया

है हाज़िर, है हाज़िर
मेरी कहानी में तू है हाज़िर

मेरे हिस्से में थी सज़ा
तू ने ले ली मेरी जगह
यीशु ऐसी तेरी वफ़ा
कि तू ने सब कुछ सह लिया
है हाज़िर, है हाज़िर...

सारे हालातों में, सारे लम्हातों में
सारे जज़्बातों में तू हाज़िर है
शेरों की माँद में या, भड़कती आग में भी
हर इम्तिहान में तू हाज़िर है
है हाज़िर, है हाज़िर...
मैं हाज़िर, मैं हाज़िर

तेरी कहानी में मैं हूँ हाज़िर
है हाज़िर, है हाज़िर
तेरी कहानी में हूँ मैं हाज़िर