Original scale: ECurrent scale: E
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

चट्टान

भँवर के बीच में, तू कहता है थम जा 
तू मेरी ताक़त है, तू ही मेरा ईमान

बीते कल में तू, साथ मेरे था
आज भी मेरे, साथ है खड़ा
आने वाले कल में भी होगा

उठते हुए उफानों1 में, तू ही मेरी चट्टान
बढ़ती हुई लहरों पे, तेरे क़दमों के निशाँ

बीमारियों में, तू कहता है उठ जा
यहोवा राफ़ा तू ही मेरी शिफ़ा2
बीते कल में तू...

बीमारी देख तेरा सिर झुका
मुझ पर तेरा बस न चल सका
ऐसा कोई शस्त्र न बना
जो कर सकेगा मेरा सामना

उठते हुए...
  1. उफान: उमड़ना, तेज़ी से ऊपर उठने की अवस्था, तेज़ बहाव, तीव्र रूप से उमड़ना ↩︎
  2. शिफ़ा : चंगाई, हीलिंग ↩︎