Original scale: F#mCurrent scale: F#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

विरासत

तेरे पंखों में चंगाई है 
यीशु नाम बड़ा ही चमत्कारी है 
तेरे छूने से स्वस्थ हो गया मैं 
तुझसे मिलके संपूर्ण हो गया मैं 

तेरे वचन पर मैं खड़ा, हूँ मैं चंगा, हूँ मैं रिहा 
तेरा वचन सबसे महान, प्रबल हुआ है सर्वदा 

चंगाई मेरी विरासत है 
यीशु तू ही मेरी हिफ़ाज़त है 

आज यहाँ पे चंगाई है, तेरे चमत्कार की बारी आई है 
तुझको छूकर वह स्वस्थ कर रहा है 
संपूर्णता का समय आ गया है 
तेरे वचन पर मैं खड़ा...  

अंधेरे को रौशनी तू बनाता है 
जो है नहीं, कहकर उसे बुलाता है 
सूखी हुई हड्डियाँ तू जिलाता है 
नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाता है