Original scale: DCurrent scale: D
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

कुछ नया

निर्जल देश में नदियाँ बहाएगा  
जंगल के बीच में नया मार्ग बनाएगा  

क्या तुम देख पा रहे हो  
कुछ होनेवाला है  
तुम्हारी ज़िंदगी में आशीष आने वाला है  

कुछ नया कर रहा है...  
परमेश्वर नया कर रहा है  
अब यहाँ कर रहा है  

वो तेरे वंश पर आशीष बरसाएगा 
तेरी संतान पर आत्मा उँडेलेगा 
क्या तुम देख पा रहे हो... 

बंद जो दरवाज़े हैं अब खुल रहे हैं 
बाँझ को बच्चों के आनंद से भरता है 
जो आँखों ने न देखा जो कानों ने न सुना 
यीशु नाम से अब होने वाला है  
कुछ नया...  

मेरे घर में, परिवार में, मेरे बच्चों के भविष्य में  
मेरी कलीसिया और सेवा में  
कुछ नया कर रहा है 
इस नगर में हर शहर में, सब राज्यों में मेरे देश में  
इस दुनिया के हर कोने में, कुछ नया कर रहा है...