Original scale: G#mCurrent scale: G#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

यीशु घराना

न कोई यहूदी, न कोई यूनानी 
न कोई भेदभाव न कोई रंग या रिवाज1
न कोई ग़ुलाम, न कोई स्वामी
या कोई ऊँच-नीच या हो नर या नारी

हम सब मसीह में एक हैं लहू से ख़रीदे गए
यीशु घराने का वारिस हूँ मैं
वारिस हूँ मैं, उसका बेटा हूँ मैं

नया आग़ाज़ है, नई पहचान है
नया दिल तेरी रूह से भरा है मुझे
नई आवाज़ है, नया अंदाज़ है
तेरे नाम के लिबास में ओढ़ा मुझे

हम सब मसीह में एक हैं लहू से ख़रीदे गए
यीशु घराने का वारिस हूँ मैं
वारिस हूँ मैं, उसका बेटा हूँ मैं

राजाओं का राजा तू, मेरा पिता भी है तू
अब कोई शस्त्र न रोके मुझे शत्रु की युक्ति न टोके मुझे
तू है बादशाह मेरा महिमा की तू ही है आशा
बोलो मसीह यीशु की जय, बोलो मसीह यीशु की जय
  1. रिवाज (मूल अरबी शब्द: रवाज): प्रथा, रीति, परंपरा; प्रचलित व्यवहार) ↩︎