इन भाषाओं में देखिए:

फैला हुआ वो हाथ ख़ुदा का

फैला हुआ वो हाथ ख़ुदा का मैं ने देखा है  
प्यार भरा दिल पाक ख़ुदा का मैं ने देखा है  

मेरे जीवन में ख़ुदा ने काम किए बेहद  
चलते अपने साथ ख़ुदा को मैं ने देखा है  
प्यार भरा दिल पाक ख़ुदा का मैं ने देखा है  
फैला हुआ वो हाथ ख़ुदा का  

क़दम क़दम पर उसकी वफ़ाएँ मैं ने देखी हैं  
नूर चमकता अपने ख़ुदा का मैं ने देखा है  
प्यार भरा दिल पाक ख़ुदा का मैं ने देखा है  
फैला हुआ वो हाथ ख़ुदा का  

टूटे हुए दिल येसू मसीह ने जोड़े हैं मन्सूब  
जीवन में यूँ रंग ख़ुदा का मैं ने देखा है  
प्यार भरा दिल पाक ख़ुदा का मैं ने देखा है  
फैला हुआ वो हाथ ख़ुदा का