Original key: ACurrent key: A

इन भाषाओं में देखिए:

मैं हाथ उठाकर गाऊँगा

येशु मसीह भरोसा मेरा तू ही सहारा है मेरा 
मुश्किल समय में तू ही दिलासा 
साथ रहेगा तू सदा 

करुणा भलाई तेरी सदा रहेगी मुझ पर 
तेरी विश्वास-योग्यता देखूँगा मैं उम्र भर 

मैं हाथ उठाकर गाऊँगा येशु तेरा नाम रहे ऊँचा 

मौत से है बचाया तू ने जीवन नया है दे दिया 
नाम लेकर पुकारा मुझे 
महिमा से मुझको भर दिया 

करुणा भलाई तेरी सदा रहेगी मुझ पर  
तेरी विश्वास-योग्यता देखूँगा मैं उम्र भर  
मैं हाथ उठाकर गाऊँगा  
येशु तेरा नाम रहे ऊँचा  

आदर और महिमा हो तेरी तू ही हमारा ख़ुदा 
पूरी हो तेरी ही मरज़ी आए तेरा राज यहाँ 

हम हाथ उठाकर गाएँगे येशु तेरा नाम रहे ऊँचा 
करुणा भलाई तेरी...