Original scale: D#mCurrent scale: D#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

यहोवा ज़िंदा ख़ुदा

यहोवा! यहोवा! यहोवा! यहोवा! 
यहोवा ज़िंदा ख़ुदा वो हमारा बादशाह
जो मसीह में मुजस्सम हुआ

यहोवा शामा भी तू जो रहता साथ साथ
यहोवा राआ भी तू मेरा चौपान साथ साथ
जो भी माँगेंगे वही मिल जाएगा
जो भी ढूँढेंगे वही पाएँगे खटखटाएँ तो खुल जाएगा

है पाक यहोवा निस्सी तू झंडा क़ौम का
है पाक यहोवा राफ़ा तू शाफ़ी क़ौम का
तेरे पीछे चलें और शक न करें
बल्कि रखें ईमान ऐ मसीह मेहरबान
जो भी चाहें वो हो जाएगा

तू है यहोवा यरी जो मुहैया करता है
तू है यहोवा शालोम जो तसल्ली देता है
तू ने बेटा दिया सब को माफ़ किया नया जन्म दिया रूह से भर दिया आज शैतान झुक जाएगा