Original scale: EmCurrent scale: Em
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

ऐसी बरकत दी मेरे ख़ुदा ने

आलाप (देखने केलिए एरो दबाएँ):
ऐ ख़ुदा मैं बेख़बर था
कि तू ने मुझे पोशीदगी में भी
रखा है चुन के
मेरी हर आहट जाने
कभी ख़ाली नहीं मोड़ा
तू ने मेरी दुआओं को सुनके

ये आशीषें, ये बरकतें
तमाम मेरे हिस्से में कर दीं

ऐ ख़ुदा मैं तेरा, तलबगार हूँ
तेरा ही रहूँगा बनके
तेरा ही रहूँगा बनके
ऐसी बरकत दी मेरे ख़ुदा ने
मुझको ईमान से भर दिया है

मेरी देखी वफ़ा और दे दी शिफ़ा
मुझको गले से लगाया
और दिल में अपने घर दिया है

है यीशु ही मेरा प्रीतम प्यारा प्रिये

थे जो अंधेरों में, वो दिन रौशन किए

है नजात दी मुझको, छुटकारा भी
और सारे मेरे बोझ भी ले लिए
लिया हाथों को थाम, दिया नाम था बेनाम
कैसे छोड़ूँ चौखट यीशु की
मुझ पे सब कुछ न्योछावर किया है

ऐसी बरकत दी मेरे ख़ुदा ने…

ऐसी देखी नहीं कोई बादशाही
हो न सकती तुझसे बढ़कर कोई ख़ुदाई
आशीषें आशीषें तेरे दामन हैं
तुझे छू ले जो हाथ पाते हैं रिहाई

दिल में हो विश्वास, पूरी होती है आस
तुझ पे ईमान जो भी ले आए
अपनी रहमत से तू ने भर दिया है
ऐसी बरकत दी मेरे ख़ुदा ने…