Original scale: F#mCurrent scale: F#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

ख़ुदावन्द तेरी सना हो

ख़ुदावन्द तेरी सना हो ख़ुदावन्द तू ले जलाल
शाहिन्शाह1 है मसीहा ख़ातम-उल-कमाल2
जलाल जलाल जलाल जलाल तेरा है जलाल

एलशदाई भी तू आदोनाई भी तू
तू यहोवा है ले तू जलाल
जलाल जलाल जलाल जलाल तेरा है जलाल

ज़िंदा ख़ुदा के चरणों में आके चैन अजब पाया
पाक ख़ुदा के रूह से हम ने जीवन नया पाया

इज़्ज़त अज़मत3 और परस्तिश तुझको ही मिलते रहें
शौकत4 हशमत5 और बुज़ुर्गी तुझको ही देते रहें

आँसू भरी जीवन की राहें तुझ में सुकून है ख़ुदा
लिपटें तुझ से चाहें तुझको पाक ग़यूर6 ख़ुदा
  1. शाहिन्शाह या शहन्शाह (शाह-ए-शाहान): राजाओं का राजा ↩︎
  2. ख़ातम-उ’ल-कमाल (यहेज़केल 28:12): पूर्णता की मुहर, उत्तम से उत्तम ↩︎
  3. अज़मत : महानता ↩︎
  4. शौकत : महिमा, शान, प्रताप ↩︎
  5. हशमत : भव्यता, महिमा ↩︎
  6. ग़यूर ख़ुदा : जलन रखने वाला ईश्वर, जेलस गॉड ↩︎