इन भाषाओं में देखिए:

रूह-ए-पाक की हवा चला

रूह-ए-पाक की हवा चला
करते हैं दिल से दुआ
बदकारी दे जो मिटा
सारी गंदगी दे जो उड़ा
ऐ ख़ुदा...

बेल हक़ीक़ी तू अंगूरी
हम सब तेरी डालियाँ हैं
फलदार हमें तू बना
करते हैं दिल से दुआ - ऐ ख़ुदा...

पाक बनें और तुझ में ढलें
तुझ जैसे हम दिखने लगें
क़ुव्वत का लिबास पहना
करते हैं दिल से दुआ - ऐ ख़ुदा...

बंधन टूटें जकड़े छूटें
रूह में सब आज़ाद हों
रूह-ए-पाक का जाम पिला
करते हैं दिल से दुआ - ऐ ख़ुदा...

बन जाएँ हम इलची तेरे
मरज़ी तेरी पूरी हो
बादशाहों का तू बादशाह
करते हैं दिल से दुआ - ऐ ख़ुदा...