Original scale: BmCurrent scale: Bm
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

तू खोज ख़ुदावन्द का राज

आलाप (देखनी केलिए एरो दबाएँ)
ऐ ख़ुदा
जो ढूँढ़ते हैं वो पा लेते
हर दिल में आस जगा देते
आते हैं पास उन्हीं के वो
जो दिल से उन्हें बुला लेते

वो माँगने से पहले जाने
हर रम्ज़ तेरी पहचाने
वो कामिल यार ख़ुदा ऐसा
कोई है न होगा उस जैसा
तू खोज ख़ुदावंद का राज
बरकतें ख़ुद-ब-ख़ुद आएँगी

यसू सिर का तेरे है वो ताज
बरकतें ख़ुद-ब-ख़ुद आएँगी

हो यसू जहाँ भी हाज़िर न हो कमी वहाँ पर
वो रौशनी बने मेरी राहों को करे उजागर
है ज़रूरत मेरी, उस ने सूरत मेरी
अपनी हथेली पे उकेरी
इसलिए ही करूँ उस पे नाज़
बरकतें ख़ुद-ब-ख़ुद आएँगी

नज़दीक बड़ा आसमाँ है
येसू भी आनेवाला
जाएँगे उसके साथ, है साथ ले जानेवाला
न हो कोई दीवार बादलों के पार
हवा में उड़ जाना है
अशोक होंगे, न हम किसी के मोहताज
बरकतें ख़ुद-ब-ख़ुद आएँगी

कवि का नाम : अशोक पठान