इन भाषाओं में देखिए:

ख़ुदावन्द मसीह की परस्तिश

ख़ुदावन्द मसीह की परस्तिश
रूह और सच्चाई से हो
परस्तार ऐसे ही ढूँढे
परस्तारों का ख़ुदा

परस्तिश रूह से करें, ज़ेहन बदल जाएगा
येसू के ताबे1 रहें, बदन सँभल जाएगा

चाहे जो मर्ज़ी करें, फल अपना पाएँगे
यहोवा के आगे झुकें, पहाड़ सरक जाएँगे

बख़्शा गया रूह हमें, सीखें मसीहा के राज़
उक़ाबों की मानिंद उड़ें, मसीहा के हों जानबाज़2
  1. ताबे/ताबि : आधीन ↩︎
  2. जान-बाज़ : बहादुर, समर्पित, साहसी, निडर, प्राण न्योछावर करने वाला ↩︎