Original scale: F#mCurrent scale: F#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

जब साथ है मसीहा

क्यों तू डरता है तेरे लिए वो लड़ता है 
न रथ न घोड़े विजय दिलाएंगे
जब साथ है मसीहा
जीत हम जाएंगे
हम फ़त्ह1 पाएंगे

उसके लोगों को जो भी कोई ललकारता है
बच्चे से फिर वही बलवान को मारता है
दाऊद जैसे गोलियत हम हराएँगे
जब साथ है मसीहा...

हम लेके चलेंगे अपने साथ हथियार रूहानी
शैतान भी हारेगा हमसे दुश्मन जो जाने
येशु नाम में हम तो बढ़ते जाएँगे
जब साथ है मसीहा...

पैग़ाम महब्बत2 का घर घर पहुँचाएँगे
नफ़रत को भी हम प्यार से जीत दिखाएँगे
येशु आनेवाला सबको बताएँगे
जब साथ है मसीहा...
  1. फ़त्ह (फ़तह भी कहा जाता हैं): विजय ↩︎
  2. महब्बत (मुहब्बत या मोहब्बत भी कहा जाता है): प्यार, प्रेम ↩︎