इन भाषाओं में देखिए:
तुझे पाकर मसीहा
तुझे पाकर मसीहा मैं ने क़िस्मत को सँवारा है
मेरी ये रूह कहे तू मुझको अपनी
जान से प्यारा है, जान से प्यारा है
सुनो मेहनत-कशो आओ तुम्हें आराम मैं दूँगा
तेरा कहना ये जीने के लिए वाहिद सहारा है
तेरी क़ुर्बत से वाबस्ता है अब तो ज़िंदगी मेरी
गँवा लूँ ज़िंदगी अपनी ये तब मुझको गवारा है
पुकारूँगा तुझे दिन रात अपनी हर मुसीबत में
कि तेरे प्यार ने इस बात पर मुझको उभारा है