Original scale: G#mCurrent scale: G#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

महिमा तेरी गाएँ हम

महिमा तेरी गाएँ हम ऐ आसमानी ख़ुदा  
तेरी रूह से भर कर गाएँगे कर रूह से हमें मामूर1 ख़ुदा

तू जिस के लिए भी बोले वो पल में शिफ़ा2 को पाए
तू छू लेता है जिसको वो ज़िंदगी नई पा जाए
तू अपने मसह3 के ज़ोर से दे सब के बंधन तोड़ ख़ुदा

जब तेरी सना होती है बंद रास्ते खुल जाते हैं
तेरे पावन4 ख़ून से येशु सब पाप भी धुल जाते हैं
तू अपनी रूह की आग से दे बंद ज़बानें खोल ख़ुदा
  1. म’आमूर: भरना, बसा देना, निवास करना ↩︎
  2. शिफ़ा: चंगाई, हीलिंग ↩︎
  3. मसह: अभिषेक ↩︎
  4. पावन: शुद्ध करने वाला, पवित्र करने वाला ↩︎