Original scale: CmCurrent scale: Cm
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

येसू उतरा है यहाँ

येसू उतरा है यहाँ हम गाएँगे 
वो मौजूद है यहाँ हम गाएँगे
गाएँगे गाएँगे हम गाते जाएँगे
उसकी हुज़ूरी में बढ़ते जाएँगे

हमें येसू की मुहब्बत से कौन जुदा करेगा
हो मौत की वादी से गुज़र मैं न किसी बला से डरूँगा
जीतेंगे जीतेंगे हम जीत जाएँगे
उसकी हुज़ूरी में बढ़ते जाएँगे

ख़ुदावंद तेरी आवाज़ आग के शोलों को चीरती है
ख़ुदावंद तेरी आवाज़ बियाबान को हिला देती है
सुनेंगे सुनेंगे हम आवाज़ सुनेंगे
उस की हुज़ूरी में बढ़ते जाएँगे

तू ही शिफ़ा का मंबा है तू ही शिफ़ा देता है
जो मोजिज़े तू करता था वो आज भी तू करेगा
पाएँगे पाएँगे हम शिफ़ा पाएँगे
उसकी हुज़ूरी में बढ़ते जाएँगे