Original scale: GmCurrent scale: Gm
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

हक़्क़ त’आला

जो हक़्क़ताला1 के पर्दे में रहता 
वो क़ादिर-ए-मुतलक़2 के साये3 में
सुकूनत4 करेगा सुकूनत करेगा

रात की हैबत5, न दिन के वो तीर
छू भी न पाएँ तुझको, वो है क़रीब
हर आफ़त से छुड़ानेवाला
मुश्किल में साथ निभानेवाला
वो क़ाइम6 रहेगा वो क़ायम रहेगा

सय्याद7 के, फंदे से वो
मोहलिक वबा8 से, छुड़ाएगा वो
पंखों में अपने छिपानेवाला
हाथों से अपने बचानेवाला
तेरे संग रहेगा तेरे संग रहेगा

राहों में तेरी, हिफ़ाज़त9 करे
ठेस न लगने देगा, पाँव को तेरे
फ़रिश्ते10 तेरी सब राहों में
तुझे आगे पीछे से घेरे रहेंगे
ऐसा वो करेगा ऐसा वो करेगा

दिल जो लगाया, तूने ख़ुदा से
तुझको बचाए, हर एक वबा से
उस येशु नाम को जब भी पुकारो
प्रभु येशु नाम को जब भी पुकारो
तुम्हारी सुनेगा, संग रहेगा
तुमको छुड़ा के, इज़्ज़त वो देगा
मुश्किल घड़ी में, संग रहेगा
हर एक घटी को, पूरा करेगा
हाथ पकड़के, संग चलेगा
मुरादें11 तुम्हारी, वो पूरी करेगा
उम्र-दराज़ तुमको करेगा उम्र-दराज़ तुमको करेगा
  1. हक़्क़-त’आला : परमप्रधान परमेश्वर, महान परमेश्वर ↩︎
  2. क़ादिर-ए-मुतलक़ : सर्वशक्तिमान परमेश्वर ↩︎
  3. साया : छाया, परछाईं, छाँव, छिपने का स्थान ↩︎
  4. सुकूनत करना : रहना, बसना
    सुकूनत : जिस में आप सुकून, विश्राम, शान्ति, आराम, या संतुष्टि पाएँ ↩︎
  5. हैबत : भय, आतंक, डर ↩︎
  6. क़ाइम/क़ायम : स्थिर, निरंतर ↩︎
  7. सय्याद (या सैयाद): बहेलिया, पक्षी शिकारी ↩︎
  8. मोहलिक वबा : प्राणघातक महामारी, ख़तरनाक बीमारी ↩︎
  9. हिफ़ाज़त : सुरक्षा, रखवाली, ↩︎
  10. फ़रिश्ता : स्वर्ग दूत ↩︎
  11. मुराद : इच्छा, आवश्यकता, दिली चाहत ↩︎