Original scale: C#Current scale: C#
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

रूह-ए-पाक ख़ुदावन्दा तू आ

रूह-ए-पाक ख़ुदावंदा तू आ
जान जिस्म और रूह में तू बस जा
आ... रूह आ

रूह के शोले लपक लपक जब आते हैं
बंधन सारे टूट के गिरते जाते हैं

बारिश होगी रूह-ए-पाक के बादल से
धुल जाएँगे मैले मन भी अंदर से

रूह की सूरत में येसू जब आएगा
तहस नहस होगा शैतान गिर जाएगा

बारिश होगी रूह-ए-पाक के बादल से
मिट जाएँगे पाप के धब्बे हर दिल से