Original scale: F#Current scale: F#
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

मैं चराग़ हूँ

मैं चराग़1 हूँ येसू नाम का
जलता हूँ उस की शान में
मुझे क्या बुझाएँगी आँधियाँ
मुझे क्या बुझाएँगी आँधियाँ
मैं हूँ पाक रूह की अमान2 में

मैं भरा हूँ उस के कलाम से
और ज़िन्दगी के पैग़ाम से
है ईमान की आग लगी हुई
मेरी रूह में मेरी जान में
मुझे क्या बुझाएँगी आँधियाँ...

मैं नूर का फ़रज़न्द3 हूँ
रूह-ए-ख़ुदा की पसंद हूँ
मेरी रौशनी ने जन्म लिया
इक रास्ती4 के मकान में
मुझे क्या बुझाएँगी आँधियाँ...
  1. चराग़ (चिराग का सही उर्दू उच्चारण): दीपक ↩︎
  2. अमान : सुरक्षा, बचाव ↩︎
  3. फ़रज़न्द : पुत्र, सन्तान, औलाद, बेटा ↩︎
  4. रास्ती : धार्मिकता, राइचसनिस (अंग्रेज़ी में) ↩︎