Original scale: FmCurrent scale: Fm
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

येसू नाम मिला

येसू नाम मिला, येसू नाम मिला
मेरा जीवन संवर गया

तू ने लहू के क़तरों को मेरे लिए बहा दिया1
तू ने जाँ बदन देकर येसू मुझको बचा लिया
तेरे लहू से तेरे लहू से
येसू के लहू से मसीह के लहू से
मेरा जीवन संवर गया...

तेरा नाम जो लेता है वो ज़िंदगी पाता है
तेरी राहों पे चल कर रूह इनाम में पाता है
तेरे रूह से तेरे रूह से
ख़ुदा के रूह से तेरे रूह से
मेरा जीवन संवर गया...

येसू तेरी हुज़ूरी में क़ुदरत और जलाल है
येसू तेरे ही हाथों में मोजिज़ात कमाल हैं
तेरे छूने से तेरे छूने से
मसीह के छूने से ख़ुदा के छूने से
मेरा जीवन संवर गया...

येसू मेरे जीवन का अब तू ही सहारा है
मेरी जीवन की कश्ती का
येसू तू ही किनारा है
येसू तू मिला हाँ मुझे तू मिला
हाँ मुझे तू मिला येसू तू मिला
मेरा जीवन संवर गया...
  1. (सही व्याकरण): तू ने लहू के क़तरे मेरे लिए बहा दिए ↩︎