इन भाषाओं में देखिए:

बने रहो तुम

बने रहो तुम, बने रहो तुम 
येसू में बने रहो, येसू में बने रहो 
रूह में गाओ, रूह में झूमो, येसू में बने रहो

जैसे मछली बिन पानी के ज़िन्दा न रहती है 
वैसे ही विश्वासी मन, येसू बिन मुर्दा है 
कसरत की ज़िन्दगी पाने को, येसू में बने रहो

जो डाली सदा फल लाती है, उस को वो छाँटता है 
प्यार ख़ुदा जिस से करता है, उस को वो डाँटता है 
रूहानी फलों से भरने को, येसू में बने रहो

राह हक़्क़ ज़िन्दगी देने वाला, तुमको बुलाता है 
सुब्ह का तारा, नूर का धारा, तुमको बुलाता है 
मन्सूब आनन्द पाने को, येसू में बने रहो