इन भाषाओं में देखिए:

ख़ुदाया शुक्र है तेरा

ख़ुदाया शुक्र है तेरा हमें ये दिन दिखाया है 
तेरे दर पर हम आए हैं और अपना सिर झुकाया है

कभी हम भूल नहीं सकते मसीहा बरकतें तेरी
दुआ में जो कुछ माँगा आप से हम ने पाया है

हम अपने सारे हदिए1 ले कर तेरे घर में हाज़िर हों
कलाम-ए-पाक में तू ने हमें यही सिखाया है

मेरी जो सर-फ़राज़ी2 है वो तेरी मेहरबानी है
तेरे लुत्फ़-ओ-करम3 का या रब्ब किस ने भेद पाया है

हमारे बालबच्चों पर सदा नज़र-ए-करम रखना
कि जैसे आज तक रहमत का तेरी हम पर साया है
  1. हदिया (सही उच्चारण: हद्य/हद्या): दान, वरदान ↩︎
  2. सर-फ़राज़ी : सम्मान, प्रतिष्ठा, इज़्ज़त ↩︎
  3. लुत्फ़-ओ-करम : अनुग्रह और कृपा
    लुत्फ़ : भोग, विलास, मज़ा, आनंद, कृपा, दयालुता
    करम : उदारता, कृपा, अनुग्रह ↩︎