Original scale: ACurrent scale: A
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

ख़ुदावन्द मेरी रौशनी है

ख़ुदावन्द मेरी रौशनी है मुझे किस की दहशत1 भला 
ख़ुदावन्द मेरा है सहारा मुझे किस की हैबत2 भला

शरीरों3 ने मुझ को था घेरा मुख़ालिफ़4 मेरे वो हुए
मेरा गोश्त खाने वो आए गिरे सारे ठोकर वो खा

ख़ुदावन्द से माँगा यही है रहेगी यही तश्नगी5
रहूँ तेरे घर में उम्र भर मैं देखूँ जमाल6 तेरा
  1. दहशत : डर, भय, ख़ौफ़ ↩︎
  2. हैबत : भय, आतंक ↩︎
  3. शरीर: दुष्ट, बुरा, शैतानी/शैतान ↩︎
  4. मुख़ालिफ़: जो किसी के ख़िलाफ़ हो, विरोधी ↩︎
  5. तश्नगी: भारी इच्छा, प्यास, तड़प ↩︎
  6. जमाल: सुंदरता, ख़ूबसूरती ↩︎