Original scale: D#mCurrent scale: D#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

कफ़्फ़ारा मेरा तू ही है

कफ़्फ़ारा1 मेरा तू ही है सहारा मेरा तू ही है 
मैं तेरी राहों पर चलता रहूँ मेरे ख़ुदा
मेरे ख़ुदा…

फ़िदिया2 मेरे पापों का तू छिपने की तू ही जगह
राहों की तू है रौशनी रूह जान बदन की शिफ़ा
मसह से मुझे भर दे तू लहू से मुझे धो दे तू
मैं तेरी राहों पर चलता रहूँ मेरे ख़ुदा

तेरे सिवा कोई नहीं ज़ख़्मों को जो भर सके
अपने परों में तू छिपा बाँहों में ले ले मुझे
तसल्ली तेरी बातों में तेरे ही छिदे हाथों में
मैं तेरी राहों पर चलता रहूँ मेरे ख़ुदा
  1. कफ़्फ़ारा : प्रायश्चित, अटोनमेंट ↩︎
  2. फ़िदिया (सही उच्चारण : फ़िद्य/फ़िद्या): दण्ड राशि, जुर्माना ↩︎