इन भाषाओं में देखिए:
ख़ौफ़ न खा
ख़ौफ़ न खा न घबरा मैं यहोवा यरी हूँ मैं मुहैया करूँगा
मैं ही तुझको संभालूँगा मुश्किलों से निकालूँगा
तूफ़ानों में आऊँगा मैं ही तुझको बचाऊँगा
मैं यहोवा यरी हूँ मैं मुहैया करूँगा
मेरे पर्दे में आजा तू मेरे साये में आजा तू
अपने परों में छिपा लूँगा अपनी बाँहों में पनाह दूँगा
मैं यहोवा यरी हूँ मैं मुहैया करूँगा
मुझ से दिल को लगा ले तू अपना माज़ी भुला दे तू
मैं ही तेरा शाफ़ी हूँ तेरे गुनाहों की मुआफ़ी हूँ
मैं यहोवा यरी हूँ मैं मुहैया करूँगा
तेरे गुनाहों से वाक़िफ़ हूँ फिर भी प्यार मैं तुझ से करूँ
अपने गुनाहों को न तू छिपा देख उस ख़ून को जो है बहा
मैं यहोवा यरी हूँ मैं मुहैया करूँगा