Original key: CCurrent key: C

इन भाषाओं में देखिए:

आराधना तेरी आराधना

तुझसा इस जहाँ में और कोई है नहीं 
तुझ बिन आसरा मेरा है न कहीं
रहूँ तेरी बाँहों में प्रियतम मेरे तू ही मेरा सर्वस्व येशु मेरे

आराधना तेरी आराधना, येशु मेरे, तेरी आराधना

अर्पण करता हूँ खुद को हाथों में तेरे
धो दे मुझको तू प्रभु वचनों से तेरे
तेरी इच्छा पर ही तू मुझको चला
भर दे पवित्र-आत्मा से मुझको ख़ुदा
आराधना तेरी आराधना…

चलता मैं रहूँ तेरी राहों पर सदा
बनके रहबर मेरा तू चलना संग ख़ुदा
तुझ पर ही बना रहे मेरा भरोसा
तू मेरी चट्टान रहूँ तुझ में स्थिर सदा
आराधना तेरी आराधना…