इन भाषाओं में देखिए:

जय जयकार जय जयकार

जय जयकार! जय जयकार! जय जयकार! 
स्वर्गीय पिता की, ज़िंदा ख़ुदा की
हो सदा जय जयकार
ऊँचे शब्द से परम पिता की
हो सदा जय जयकार

मेमने के लहू से धुलके
हर इक प्राणी श्वेत1 हुआ है
जो पापों में डूबा था आदम
देखो वह फिर से नया हुआ है
जो आज्ञा से भटक गया था
उसको फ़ज़्ल2 से कह रहा

हर इक जाति भाषा और कुल3 को
पास बुलाया है मेरे रब ने
उद्धार का और रहम-ओ-करम4 का
शुक्र किया है यीशु का सब ने
चारों तरफ़ है दूतों की सेना
नारों से गूँजा है आसमान

स्तुति और महिमा आदर और सामर्थ
युगान युग तक बनी रहेगी
ज्ञान और धन्यवाद और सारी शक्ति
युगानुयुग तक बनी रहेगी
सदा ही हम पर भलाई करता
कोई नहीं है उस से भला
  1. श्वेत : सफ़ेद, वाइट ↩︎
  2. फ़ज़्ल : अनुग्रह ↩︎
  3. कुल : अभिजन, कुटुंब, घराना ↩︎
  4. रहम-ओ-करम (दया और कृपा) : कृपा, मेहरबानी, करुणा ↩︎