Original scale: C#Current scale: C#
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

इन्जील को फैलाना

इन्जील को फैलाना ये काम हमारा है
मुन्जी1 का ज़माने में यही नाम प्यारा है
छेड़ेंगे वही नग़मे येसू के इशारों पर
तकलीफ़ों का क्या कहना, मरना भी गवारा है

कंधों पे सलीबें हों, इन्जील हो हाथों में
दुनिया को बता देंगे, येसू ही कफ़्फ़ारा2 है

तस्लीस3 के नारे फिर, गूँजेंगे फ़ज़ाओं 4में
इब्लीस हुआ लर्ज़ाँ, इस जोश ने मारा है

नबियों में तेरी अज़मत, हशमत है फ़रिश्तों में
आँखों का वो तारा है, मारियम का दुलारा5 है

हम ख़ून का हर क़तरा, हंस हंस के बहा देंगे
दिल उस से मुनव्वर6 है, एहसान ये भारा है
  1. मुनज्जी/मुन्जी : मुक्तिदाता, उद्धारकर्ता, तारणहार ↩︎
  2. कफ़्फ़ारा : प्रायश्चित, अटोनमेंट ↩︎
  3. तस्लीस : त्रित्व, ट्रिनिटी ↩︎
  4. फ़ज़ा : वातावरण, वायुमंडल, हवा, माहौल ↩︎
  5. दुलारा : प्यारा, प्रिय, अत्यंत प्रिय, लाड़ला ↩︎
  6. मुनव्वर : प्रकाशित, रौशन, ज्योतिर्मय, उज्ज्वल ↩︎