इन भाषाओं में देखिए:
तेरी पाक हुज़ूरी में
तेरी पाक हुज़ूरी में तेरी परस्तिश करते हैं हर लम्हा हर घड़ी तेरे रूह से भरते हैं येसू तू मुनज्जी है, येसू तू कफ़्फ़ारा है तेरे ख़ून की बूँदों से जीवन को सजाते हैं तू प्यार का सागर है, तेरा प्यार निराला है तेरे प्यार के गीतों से तेरी राह सजाते हैं तेरा नाम जलाली है, तेरा नाम ही आला है हाथों को उठा कर हम तुझे धन धन कहते हैं तू मौत पे फ़ातेह है, तू जीवनदाता है तेरी क़ब्र भी ख़ाली है दुनिया को बताते हैं