इन भाषाओं में देखिए:
आवाज़ उठाएँगे
आवाज़ उठाएँगे, हम साज़ बजाएँगे है यीशु महान अपना, ये गीत सुनाएँगे सन्सार की सुंदरता में, है रूप तो तेरा ही इन चाँद सितारों में, है अक्स तो तेरा ही महिमा की तेरी बातें, हम सब को बताएँगे है यीशु महान अपना, ये गीत सुनाएँगे… दिल तेरा ख़ज़ाना है, एक पाक महब्बत का थाह पा न सका कोई, सागर है तू उल्फ़त का हम तेरी महब्बत से, दिल अपना सजाएँगे है यीशु महान अपना, ये गीत सुनाएँगे… न देख सका हमको, तू पाप के सागर में और बनके मनुष्य आया, आकाश से सागर में मुक्ति का तू दाता है, हम सब को बताएँगे है यीशु महान अपना, ये गीत सुनाएँगे….