इन भाषाओं में देखिए:
महिमा से तू जो भरा हुआ
महिमा से तू जो भरा हुआ ज्योति में सदा रहने वाला
मनुष्यों में तू ने जन्म लिया
फिर-से यीशु जग में तू आएगा
आएगा यीशु आएगा फिर-से यीशु जग में तू आएगा
भूमि आकाश में समा ना सका मंदिरों में तू रह ना सका
नम्र होकर चरनी में पैदा हुआ मनों में हमारे घर तू बना
घर तू बना यीशु घर तू बना मनों में हमारे घर तू बना
ख़ैमे में आकर तू ही बसा, लोगों को अपने लिये फिरा
अग्नि और बादल में तू ही दिखा
फिर-से यीशु अपना जलवा दिखा
जलवा दिखा यीशु जलवा दिखा
फिर-से यीशु अपना जलवा दिखा
दानियेल की तू ने प्रार्थना सुनी
एज़्रा की तू ने सहायता की
बाबुल में तू ने बेदारी भेजी
अपने लोगों को फिर से दे रिहाई
दे रिहाई यीशु दे रिहाई
अपने लोगों को फिर-से दे रिहाई
तू ही हमारा राजा है तू ही मुक्तिदाता है
फिर से आने वाला है प्यारे प्रभु यीशु तू जल्दी आ
जल्दी आ यीशु जल्दी आ प्यारे प्रभु यीशु तू जल्दी आ