इन भाषाओं में देखिए:

येसू तेरे बिन और

येसू तेरे बिन और को सजदा न करेंगे 
मर जाएँगे लेकिन कभी शिकवा न करेंगे

कई बार आज़माया है शयातीन ने हमको 
शैतान कहेगा जो वह माना न करेंगे

मरियम की मुबारक हों तुझे लोरियाँ येसू 
जिस गीत में तू न हो वह गाया न करेंगे

हम तेरे हैं और तुझ पे भरोसा है हमारा 
दर-ए-ग़ैर पे झुके सिर यह गवारा न करेंगे

तू ही राज करेगा इस दुनिया में आकर 
इरशाद करेगा जो वह हम माना करेंगे