इन भाषाओं में देखिए:
बरकत दे यिसू बरकत दे
बरकत दे, येसू बरकत दे बरकत दे, येसू बरकत दे तू ज़ोर हमारा है, फ़त्ह का नारा है तेरे दर पर आए हैं, उम्मीदें लाए हैं आ हम पे करम कर दे - बरकत दे... तूफ़ानी हवाएँ हैं घन गरज घटाएँ हैं तूफ़ान में कश्ती है, तिनके सी हस्ती है आ मुझको सहारा दे - बरकत दे... मेरे मरज़ का शाफ़ी है तेरा फ़ज़्ल ही काफ़ी है मेरी रातें रोती हैं, अश्कों से भिगोती हैं मुझे दामन छूने दे - बरकत दे... कोई वैद्य नहीं छोड़ा दौलत को लुटा छोड़ा इक लाश हूँ जलती हुई, काँटों पर चलती हुई आ मुझ पे करम कर दे - बरकत दे...