Original scale: GmCurrent scale: Gm
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

यहोवा मुझे तेरी ज़रूरत है

बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं यहोवा मुझे तेरी ज़रूरत है 
प्यार तू करता इतना अपने हाथों में खोदी मेरी सूरत है
यहोवाह मुझे तेरी ज़रूरत है

तू मेरे चेहरे की रौनक़1 और है मेरी क़ुव्वत
हश्मत2 और जलाल के बादशाह तुझ से है मेरी ज़ीनत3
तेरे बिना ये ज़िंदगी मेरी बेरौनक बेसूरत है

तेरा कलाम है ऐसे जैसे हो अनमोल मोती
चराग़4 है क़दमों के लिए और मेरी राहों की ज्योति
शाह-ए-ज़माँ तू ज़िंदा ख़ुदा तू, तू न झूठी मूरत है

आसमाँ तू ने बनाया समुंदर की हद्द ठहराई
चरिंद परिंद पहाड़ दरिया और फूलों से धरती सजाई
काइनात5 इतनी सुंदर बनाई तू ख़ुद कितना ख़ूबसूरत है
  1. रौनक़ : शोभा, चमक, सजीवता ↩︎
  2. हशमत : प्रताप, महिमा ↩︎
  3. ज़ीनत : शोभा, सुंदरता, सजावट ↩︎
  4. चराग़ : चिराग का सही उच्चारण ↩︎
  5. काइनात/कायनात : सृष्टि ↩︎