इन भाषाओं में देखिए:

आता हूँ तेरे हुज़ूर

आता हूँ तेरे हुज़ूर देखता तेरा जलाल 
साए में तेरे क़ुद्दूस बस आता है ये ख़याल

येसू पाक है तू पाक है सजदों पे सजदे करूँ
तेरी हुज़ूरी में झुकता रहूँ सजदों पे सजदे करूँ

हिकमत का मँबा है तू प्यार का दरिया है तू
रहमत का चश्मा है तू तूफ़ान में साहिल है तू

बर्रा है बेऐब तू बबर यहूदा का तू
अल्फ़ा ओमेगा है तू मेरा भरोसा भी तू

आसमाँ तख़्त तेरा धरती है चौकी तेरी
बदला न बदले कभी ऐसी है हस्ती तेरी