Original scale: F#mCurrent scale: F#m
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

पाक रूह से भर दे मुझे

पाक रूह से भर दे मुझे पाक रूह से भर दे मुझे 
जहाँ भी मैं जाऊँ गीत तेरे गाऊँ ऐसा येसू कर दे मुझे

तू है मुनज्जी1 मेरा रौशन है चेहरा तेरा
दे दे नई ज़िंदगी सब कुछ बदल दे मेरा
जहाँ भी मैं जाऊँ गीत तेरे गाऊँ ऐसा येसू कर दे मुझे

देता है तू ज़िंदगी देता है तू मख़लसी2
सब कुछ तेरे पास है देता है तू हर ख़ुशी
जहाँ भी मैं जाऊँ गीत तेरे गाऊँ ऐसा येसू कर दे मुझे

तेरे लिए ही जीऊँ तेरे लिए ही मरूँ
तू ही मेरे साथ हो मैं जिस राह पे चलूँ
जहाँ भी मैं जाऊँ गीत तेरे गाऊँ ऐसा येसू कर दे मुझे
  1. मुनज्जी : उद्धारकर्ता, छुटकारा देने वाला ↩︎
  2. मख़लसी : मुक्ति, छुटकारा, उद्धार ↩︎