इन भाषाओं में देखिए:

बंधन टूटेंगे

बंधन टूटेंगे जुए भी टूटेंगे क्योंकि येसू आया है 
मसह भी हर सू छाया है

हम्द मसीह की गाओ तुम रूह से भरते जाओ तुम
अबदी जीवन पाओ तुम क़ुव्वत से भरते जाओ तुम

येसू का प्यार निराला है दुखियों का रखवाला है
पिया मौत का पियाला है तारीकी में उजाला है

कसरत का मसह जब आता है
तब शैतान भाग जाता है
येसू जब भी आता है मोजिज़ा हो जाता है