Original scale: CmCurrent scale: Cm
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

मो’जिज़े हों यिसू’ के हुज़ूर

मोजिज़े1 हों येसू के हुज़ूर  
रूह-ए-ख़ुदा करेगा ज़रूर
कुछ भी नहीं जो मुमकिन नहीं
मेरा ख़ुदावंद कहता यही

यहोवा यरी मुहय्या2 करे
पियाला मेरा बरकतों से भरे
हार से मुझको वो रखता परे
जंग ख़ुदावंद मेरी लड़े

मुसीबतों में क़ला3 हो मेरा
तनहाइयों में वो रहबर मेरा
ज़िंदगी का चश्मा वो मेरा
जीत का झंडा येसू मेरा

ख़तरों से मुझको वोही बचाता
फ़त्हमन्द वो मुझको बनाता
हर पल मेरा ज़ोर बढ़ाता
पूँछ नहीं सदा सिर है ठहराता
  1. मो’जिज़ा/मु’जिज़ा : चमत्कार, करिश्मा ↩︎
  2. मुहय्या/मुहैया करना : देना, प्रोवाइड करना ↩︎
  3. क़ल’अ (जो अक्सर “क़िला” भी कहा जाता है): गढ़, सुरक्षित स्थान, दुर्ग, दृढ़स्थान
    विशेष टिप्पणी : “क़ल’अ” का बहुवचन “क़िला’अ” होता है ↩︎