Original scale: GCurrent scale: G
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

ऐसा मुझ को बना

मैं तुझ को पसंद आऊँ
मैं तेरे दिल को भाऊँ
ऐसा मुझ को बना, ऐसा मुझ को बना

मेरे अंदर तेरी आदतों को भर दे
मेरे अंदर तेरी चाहतों को भर दे
मैं तुझ को पसंद आऊँ
मैं तेरे दिल को भाऊँ
ऐसा मुझ को बना...

येसुवे...

मैं न करूँ मेरे मन की
दौड़ूँ तेरी मर्ज़ी को
लग जाए ऐसी लत तेरी
कुछ और न अब रिझाए

तेरी हर ख़ाहिश1 को
मैं अपनी आदत बना लूँ
ऐसा मुझ को बना
  1. ख़ाहिश (ख़्वाहिश शब्द का सही उच्चारण) : चाहत, तमन्ना
    -उर्दू में यह शब्द “ख़्वाहिश” ही लिखा जाता है, मगर इस विशेष शब्द में उर्दू के “व” का अक्षर (जिसे “वाओ/वाव” कहते हैं) उच्चारित नहीं होता। इसी तरह उर्दू के और भी कई शब्द हैं, जैसे:
    ख़्वाब → ख़ाब, दरख़्वास्त → दरख़ास्त, ख़्वार → ख़ार ↩︎