Original scale: ECurrent scale: E
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

येसु नाम ज़िंदगी का जाम

येसु नाम ज़िंदगी का जाम 
ज़िंदगी का दे वही आराम 
येसु नाम… 

येसु नाम मुक्ति दिलाए 
अंधेरों में राह दिखलाए 
खोल दे वो बंद आसमान 
ज़िंदगी का दे वही आराम 

क्रूस पर लहू जो बहा है 
दाग़ हर दिल का धुला है 
तेरे मेरे पापों का वो दाम 
ज़िंदगी का दे वही आराम 

झुक जाओ क़दमों में सारे 
फ़त्ह के मारो तुम नारे 
दुनिया को दे दो ये पैग़ाम 
ज़िंदगी का दे वही आराम