इन भाषाओं में देखिए:
धन धन येसू तेरा नाम
धन धन येसू तेरा नाम
तू दाता और पालनहारा
बिनती करूँ मैं सुब्ह-ओ-शाम
पग पग कृपा साथ हमारे
गिरते हुओं को मिल गए सहारे
तू दाता और पालनहारा
बिनती करूँ मैं सुबह-ओ-शाम
हृदय में येसू तेरी ज्योत जली है
तुझ से प्रभु जी मोहे शान्ति मिली है
तू दाता और पालनहारा
बिनती करूँ मैं सुबह-ओ-शाम
प्रीत मसीहा तेरी मोरे मन भाई
जीवन नैया तू ने पार लगाई
तू दाता और पालनहारा
बिनती करूँ मैं सुबह-ओ-शाम