इन भाषाओं में देखिए:

यहोवा मेरा बादशाह

यहोवा मेरा बादशाह
वो करता भला सदा
वो करता भला अपने लोगों के साथ
उसका अलग अंदाज़ है सदा

पा जाते बीमार उसके दर से शिफ़ा
ले लेते दुखी आराम
सुनके वो दुआ देता है जवाब
करे बंधन से भी आज़ाद
उसका प्यार है महान वो है मेरा चौपन
रहता है वो साथ सदा

कमज़ोरों को वो करता है बलवान
थक्केमाँदों को दे आराम
उड़ते हैं वो लोग उक़ाब के समान
जो रखते यहोवा पे आस
बख़्शता है वो ज़ोर सदाकाल के लिए
वो है वादों का सच्चा ख़ुदा

देता है बना वो जंगल में भी
अपने लोगों के लिए राह
ले लेते पनाह उसके पंखों तले
जो रखते ईमान खरा
वो है शाहों का शाह उसका पाक है नाम
मुझे करता बहाल सदा

विश्वासियों का वो है ढाल और ज़ोर
छोड़ेगा नहीं अनाथ
खोजते हैं जो उसको दाऊद के समान
पाते वही अबदी इनाम
वो है शाहों का शाह उसका पाक है नाम
रूह की आग से भरता सदा