इन भाषाओं में देखिए:

वन्दना

तेरी वन्दना गाएँ शाम-ओ-सवेरे, तेरी हो महिमा 
राजाओं का राजा तू मेरा प्रभु है, तेरी हो महिमा

यीशु महिमा, तेरी महिमा 
मेरे राजा येशुआ, गाऊँ तेरी महिमा

अपना भरोसा तुझ पे रखा है, काहे को डर कैसी चिन्ता रे 
तेरे लहू से शुद्ध हुए हैं, करुणा को तेरी यीशु, हम ने चखा रे

तेरी वन्दना गाएँ शाम-ओ-सवेरे, तेरी हो महिमा 
राजाओं का राजा तू मेरा प्रभु है, तेरी हो महिमा...