इन भाषाओं में देखिए:
तेरे लहू से पाप धोता हूँ
तेरे लहू से पाप धोता हूँ तू बढ़ता जा मैं कम होता हूँ
तू बढ़ता जा, तू बढ़ता जा, तू बढ़ता जा
तेरा कलाम दिल में रखा है तेरा हर इक वादा सच्चा है
तेरा ही नाम सब से अच्छा है अपनी ख़ुदी से हाथ धोता हूँ
तेरे कलाम से शिफ़ा होती तेरा कलाम राहों की ज्योती
तेरा कलाम है हसीन मोती दिल की माला मैं पिरोता हूँ
तेरा लहू है मेल का पैग़ाम तेरे लहू से बने बिगड़े काम
तेरे लहू से मिले चैन आराम ख़ुद को लहू में डुबोता हूँ