तेरे लहू के वसीले

तेरे लहू के वसीले हो गए पाप क्षमा
तेरी सलीब से येसू पा गए रोगी शिफ़ा
तेरा लहू, तेरा लहू, तेरा लहू करता है पाप क्षमा

हड्डियों में जान जो न हो येसू का ख़ून माँग ले
दर्द बयान जो न हो येसू का ख़ून माँग ले
दिल को सुकून जो न हो येसू का ख़ून माँग ले
बहता लहू (3x) देता है हमको शिफ़ा

लहू की क़ीमत ज़रा मरियम की ममता से पूछ
इकलौते बेटे का दाम पाक यहोवा से पूछ
पूरी शिफ़ा का पैग़ाम काँटों से कोड़ों से पूछ
पाक लहू (3x) हमको भी देगा ज़िया

सोने और चांदी से भी येसू का ख़ून क़ीमती
घोड़ों और रथों से भी येसू का ख़ून क़ीमती
रिश्तों और नातों से भी येसू का ख़ून क़ीमती
ज़िंदा लहू (3x) देता है हमको पनाह