तेरा प्यार है महान
तेरा प्यार है महान तेरा प्यार है महान
मैं जो पहले मुर्दा था तू ने डाली मुझ में जान
क्यों न बोलूँ फिर मैं तेरी जय जयकार (2x)
जय जयकार जय जयकार
तू ने मेरे लिए क्या कुछ न किया
मेरी सूरत बिगड़ी थी मेरा दिल भी था ख़ाली
तू ने सींचा ख़ून से ताकि आए हरियाली
आई जीवन में ख़ुशी आई अबदी ज़िंदगी
तू है ज़िंदा शाफ़िया तू ने ये है किया
अपनी रूह से भर दिया अपनी शक्ति मुझको दी
ताकि दूँ मैं गवाही तेरे जी उठने की