Original scale: ECurrent scale: E
Chord View

इन भाषाओं में देखिए:

ख़ुदा से माँगो

ख़ुदा से माँगो मिलेगा
उसका वादा है वो देगा

उसके वादे पे एतेबार करो
ख़ुदा से प्यार करो, प्यार करो, प्यार करो

वही तो राह है, सच है, वही तो जीवन है
और उस ने रूह जो भेजी है, साथ हर दम है
और उस ने रूह जो भेजी है, साथ हर दम है
वो सदा साथ चलेगा, उसका वादा है चलेगा...

उसके वादे पे एतेबार करो
ख़ुदा से प्यार करो, प्यार करो, प्यार करो

पहले उस की बादशाहत, उस की राह चुनो
तुम को दुनिया की हर इक चीज़ भी
वो देगा सुनो
तुम को दुनिया की हर इक चीज़ भी
वो देगा सुनो
वो जो कहता है करेगा, उसका वादा है करेगा...