इन भाषाओं में देखिए:

लकड़ी पे लटका

लकड़ी पे लटका नासरी देने को ज़िंदगी 
वही बना था लानती देने को रास्ती
क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस वही है पाक ख़ुदा
हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह

तेरे लहू से धुलने वाला रुतबा तेरा जाने
तेरे कलाम को पढ़ने वाला ज़ात तेरी पहचाने
क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस वही है पाक ख़ुदा

कदमों से तेरे जो भी लिपटे ताज़ा मन्न वही खाए
परस्तिश की माला जपने वाला भरपूर जीवन पाए
क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस वही है पाक ख़ुदा

पर्दा फटा फटी क़ब्र मौत पे फ़त्ह पाई
क़ुर्बान होके तू ने येसू मेरी जान बचाई
क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस क़ुद्दूस वही है पाक ख़ुदा