इन भाषाओं में देखिए:
दिल के दाग़ को धोए कौन
दिल के दाग़ को धोए कौन? लहू जो कि क्रूस से जारी
मेरे मर्ज़ को खोए कौन? लहू जो कि क्रूस से जारी
वो चश्मा है मामूर दाग़ दिल के करता दूर
है मुझको दिल मन्ज़ूर लहू जो कि क्रूस से जारी
मेरे दर्द का शाफ़ी है लहू जो कि क्रूस से जारी
मुआफ़ी को वो काफ़ी है लहू जो कि क्रूस से जारी
वो है मेरे क़र्ज़ का दाम लहू जो कि क्रूस से जारी
वो है मेरा ख़ास इनाम लहू जो कि क्रूस से जारी
वही ख़ास है मेरी आस लहू जो कि क्रूस से जारी
रास्ती का है ख़ुश लिबास लहू जो कि क्रूस से जारी
दुख तकलीफ़ में है पनाह लहू जो कि क्रूस से जारी
वो है मेरे घर की राह लहू जो कि क्रूस से जारी
मेरे गीत का है मज़मून लहू जो कि क्रूस से जारी
मुझको करता है ममनून लहू जो कि क्रूस से जारी